सुनिए पल्लवी शर्मा के जीवन की प्रेरक कहानी। पल्लवी पेशे से एक डांसर एंड कोरियोग्राफर है। ये मुद्रा डांस स्टूडियो की डायरेक्टर भी है। इंदौर शहर में जन्मी और पली-बढ़ी पल्लवी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा इंदौर शहर से ही पूरी की। अपनी मास्टर्स की डिग्री लेने के साथही इन्होंने अपने डांस के पैशन को भी फॉलो किया और कत्थक एवं भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली। इसी के साथ राजस्थानी डांस में भी डिप्लोमा किया। पढ़ाई करने के दौरान ही शादी भी हो गयी। ऐसे में इन्होंने परिवार की सभी ज़िम्मेदारियां निभाने के साथही अपने करियर को भी बखूबी आगे बढ़ाया। इन्होंने अपने डांस के जुनून को पेशेवर रूप से आगे बढ़ाया। इस बीच इनके पति का इंदौर से नागपुर, पुणे सहित अलग अलग शहरों में ट्रांसफर होने के कारण इन्हें भी उनके साथ शिफ्ट होना पड़ा। लेकिन फिर भी इन्होंने अपने जुनून का पीछा किया और अपनी डांस एकेडमी प्रारम्भ की। पुणे में खुद को स्थापित करने के दौरान इन्हें कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। इन्हें वहाँ बच्चों का इंडियन क्लासिकल डांस से ज़्यादा वेस्टर्न डांस में रुझान देखने को मिला। ऐसे में उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति से परिचित करवाने और इंडियन क्लासिकल डांस से जोड़ने के लिए इन्होंने अपने स्तर पर प्रयास करने शुरू किये।
सुनिए पल्लवी शर्मा के जीवन की प्रेरक कहानी। पल्लवी पेशे से एक डांसर एंड कोरियोग्राफर है। ये मुद्रा डांस स्टूडियो की डायरेक्टर भी है। इंदौर शहर में जन्मी और पली-बढ़ी पल्लवी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा इंदौर शहर से ही पूरी की। अपनी मास्टर्स की डिग्री लेने के साथही इन्होंने अपने डांस के पैशन को भी फॉलो किया और कत्थक एवं भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली। इसी के साथ राजस्थानी डांस में भी डिप्लोमा किया। पढ़ाई करने के दौरान ही शादी भी हो गयी। ऐसे में इन्होंने परिवार की सभी ज़िम्मेदारियां निभाने के साथही अपने करियर को भी बखूबी आगे बढ़ाया। इन्होंने अपने डांस के जुनून को पेशेवर रूप से आगे बढ़ाया। इस बीच इनके पति का इंदौर से नागपुर, पुणे सहित अलग अलग शहरों में ट्रांसफर होने के कारण इन्हें भी उनके साथ शिफ्ट होना पड़ा। लेकिन फिर भी इन्होंने अपने जुनून का पीछा किया और अपनी डांस एकेडमी प्रारम्भ की। पुणे में खुद को स्थापित करने के दौरान इन्हें कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा। इन्हें वहाँ बच्चों का इंडियन क्लासिकल डांस से ज़्यादा वेस्टर्न डांस में रुझान देखने को मिला। ऐसे में उन्हें अपनी भारतीय संस्कृति से परिचित करवाने और इंडियन क्लासिकल डांस से जोड़ने के लिए इन्होंने अपने स्तर पर प्रयास करने शुरू किये। धीरे-धीरे बच्चों का रुझान भी क्लासिकल डांस की ओर बढ़ने लगा और जहां पहले एकेडमी में 7-8 स्टूडेंट्स आया करते थे वो आंकड़ा अब बढ़कर 100 के भी पार हो गया और आखिरकार ये अपने प्रयास में सफल रही। आज इन्होंने डांस के अपने जुनून को आगे बढ़ाते हुए एक डांसर के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। पूरी कहानी पढ़ें https://stories.workmob.com/pallavi-sharma-music-dance-academies
वर्कमोब द्वारा #मेरीकहानी कार्यक्रम के माध्यम से एक नयी पहल शुरू की गयी है जिसके ज़रिये हर कोई छोटे बड़े बिज़नेस ओनर्स अपनी प्रेरक कहानियों को यहाँ सभी के साथ साझा कर सकते है। क्योंकि हर शख्स की कहानी में है वो बात जो जीवन को बदलकर एक नयी दिशा दिखाएगी, और ज़िन्दगी में ले आएगी आशा की एक नयी चमकती किरण। #बनाओअपनीपहचान #प्रेरककहानियाँ #पल्लवीशर्मा #डांसर #कोरियोग्राफर #मुद्राडांसस्टूडियो #कत्थक #भरतनाट्यम #डांसएकेडमी #इंडियनक्लासिकलडांस #वेस्टर्नडांस
जानिए वर्कमोब के बारे में:
जुड़िये वर्कमोब पर अपनी कहानी साझा करने और प्रेरणादायक कहानियाँ देखने के लिए। ये एक ऐसा मंच है जहां आप पेशेवरों, लघु व्यापारियों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की वीडियो कहानियां देख सकते हैं और दूसरों को प्रेरित करने के लिए अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक कहानी सभी के साथ साझा कर सकते हैं। आपकी कहानी में लोगों को आशा देने, प्रेरणा देने और दूसरों का जीवन बदलने में मदद करने की एक अद्भुत क्षमता है। यह 100% मुफ़्त है। इस लिंक पर क्लिक करें और देखें प्रेरक कहानियां https://stories.workmob.com/
हमारे ऐप्प को डाउनलोड करें:
Android: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.workmob
iOS: https://apps.apple.com/in/app/workmob/id901802570